भास्कर न्यूज | भरतपुर भरतपुर मंडी: सरसों 6741, गेहूं 2430-2500, बाजरा 1900-2300 रुपए प्रति क्विंटल। जयपुर मंडी: बारिश कम होने की आशंका के बीच सप्लाई घटने से बुधवार को जयपुर मंडी में ग्वार मिल डिलीवरी 125 तथा ग्वारगम 600 रुपए क्विंटल उछल गया। इसके साथ गेहूं मिल डिलीवरी 20 रुपए क्विंटल और मजबूत हो गया। लेकिन, ऊंचे भावों पर लिवाली घटने से चना मिल डिलीवरी 100 रुपए क्विंटल टूट गया। हालांकि, अन्य दाल-दलहन पड़े रहे। तेल मिलों की लिवाली घटने से सरसों मिल डिलीवरी में 50 रुपए क्विंटल की गिरावट रही। इससे सरसों कच्ची घाणी तेल 100 रुपए क्विंटल उतर गया। अन्य खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। सामान्य कारोबार से चीनी के भाव स्थिर रहे। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2630-2640, गेहूं दड़ा 2570-2580, मक्का लाल 2000-2200, बाजरा 1800-2000, ज्वार पीली 2700-2900, जौ लूज 2200-2400 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 4250-4500, गुड़ 4700-4900 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 7100-7500, मोठ 4500-5000, चौला 4000-4500, उड़द 7500-8000, चना जयपुर लाइन 5500-5700, मूंग मोगर 8000-10000, मूंग छिलका 7500-8500, उड़द मोगर 7000-10000, अरहर दाल 7000-10000, चना दाल मीडियम 6500-6550, चना दाल बोल्ड 7450-7500 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 7200-7205, सरसों कच्ची घाणी तेल 14300, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 14300-14400-कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 14800-14900, कोटा सोया रिफाइंड 14700-14750, मूंगफली तेल बीकानेर 16800-16850 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 5620-5725, ग्वारगम जोधपुर ़11450 रुपए प्रति क्विंटल।