करीब 11 साल पहले लव मैरिज कर गुरुग्राम के सेक्टर 9 में 10 साल के बेटे के साथ किराए पर रह रहे युवक ने सोमवार सुबह पहले पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। मृतक 30 वर्षीय दीपक कुमार अलवर के सूर्य नगर खुदनपुरी का रहने वाला है। उसकी 28 साल की पत्नी सोनम बाई का पीहर बगड़ तिराहा के पास जुगरावर गांव है। घटना के समय 10 साल का बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। बेटा कमरे में आया तो पिता को फंदे पर लटका देखा। मां भी नहीं उठी। तब वह पड़ौस में भाग कर गया। उसके बाद पता चला दोनों की मौत हो चुकी है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि दोनों ग्रुरुग्राम में किराए पर रहते थे। दीपक खुद की टैक्सी चलाता था। वहीं उसकी पत्नी सोनम बाई प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। दोनों के बीच घरेलू कलह के चलते दीपक ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी खत्म कर लिया। उनका करीब 9 साल का बेटा सुबह उठा तो पिता को फंदे पर लटका पाया। मां भी नहीं उठी। उसके बाद वह घबराकर पडौसियों के पास पहुंचा। तब पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पत्नी के गले पर दबाव के निशान मिले, जबकि पति फांसी पर लटका मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद को इस हत्या-आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना के बाद अलवर से परिजन गुरुग्राम पहुंचे हैं। वहां से शव अलवर लाया जाएगा।