हनुमानगढ़ की भिरानी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 20 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया और तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की। थानाधिकारी रामप्रताप चौधरी की टीम ने नाकाबंदी में एक मोटरसाइकिल रोकी। तलाशी में बाइक सवार जगतपाल (24) पुत्र कृष्ण कुमार और अरसद (22) पुत्र अकबर के पास से 20 ग्राम अवैध अफीम मिली। ये दोनों छानी बड़ी, थाना भिरानी, तहसील भादरा के निवासी हैं। पुलिस ने अफीम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस उनसे आपराधिक रिकॉर्ड, अफीम की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।