राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवा निवासी मंजीत सिंह उर्फ मंगी पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई है। उस पर हेरोइन सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, जंक्शन थाना पुलिस ने पहले मुकदमा नंबर 597 में अजयाब सिंह को 18.25 ग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। जांच अधिकारी गजेंद्र शर्मा ने जांच के दौरान मंजीत सिंह उर्फ मंगी की भूमिका का पता चलने पर उसे गिरफ्तार किया। मंजीत सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस अब इस मामले में उसकी भूमिका और मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में जांच अधिकारी एसआई गजेंद्र शर्मा के साथ हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र, कॉन्स्टेबल रमेश और चंद्र विजय शामिल थे।