हनुमानगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से 2 देसी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस मिले हैं। एसपी बी आदित्य ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने दशहरा ग्राउंड के पास से दीपक (28) और संजय खान (28) को पकड़ा। इस कार्रवाई को थानाधिकारी लखवीर सिंह की टीम ने अंजाम दिया। आरोपी दीपक पर NDPS और हत्या के 2 केस दर्ज हैं। वहीं, संजय खान पर मारपीट और NDPS के 8 केस दर्ज हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ये हथियार जसपाल सिंह उर्फ बिट्टू नाम के अपराधी से खरीदे थे। पुलिस टीम में एएसआई भूपसिंह भी शामिल थे।