हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 5200 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश (20) पुत्र सुरजीत सिंह रायसिख है। वह हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी के वार्ड नंबर 32 का निवासी है और अभी वार्ड नंबर 29, कोहला में रह रहा था। थाना प्रभारी लखवीर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, शेरगढ़-मुंडा रोही क्षेत्र में चक 14 केएसपी के पास गश्त के दौरान हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल की टीम ने आकाश को पकड़ा। उसके पास से 5200 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल मिले। इस मामले में हनुमानगढ़ टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया। सब-इंस्पेक्टर राजाराम इसकी जांच कर रहे हैं। टीम में हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल, कॉन्स्टेबल लखविंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल शंकरलाल शामिल रहे।