हनुमानगढ़ में संगरिया नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों से जुड़ा एक मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने आरोप लगाया है कि पटियाला के होटल हवेली में ठहरे कुछ पार्षदों को शुक्रवार देर रात संगरिया पुलिस टीम ने अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस पुलिस कार्रवाई पर पार्षदों ने आपत्ति जताई है। विधायक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप विधायक पूनिया ने बताया कि संगरिया थाने के पुलिस अधिकारी हरबंस राय और रणवीर सिंह समेत करीब 20 लोग रात 2 बजे होटल पहुंचे। उनके साथ हरियाणा नंबर की एक गाड़ी भी थी। पूनिया के मुताबिक, इससे पहले शु्क्रवार रात करीब 10 बजे एक एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और पार्षदों को साथ ले जाने की कोशिश की। इन 3 फोटोज से समझिए पूरा मामला अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम... मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या अधिकारों के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, एफआईआर दर्ज होने से लेकर होटल में पुलिस टीम के पहुंचने तक की पूरी कार्रवाई की जांच किए जाने की मांग भी सामने आई है। 2 पार्षद पिता-पुत्र के किडनैप का परिवार ने लगाया आरोप: संगरिया सीओ शंकर ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में पार्षद चुने गए पिता-पुत्र दो-तीन दिन से लापता थे। परिवार ने उनके किडनैप का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों को पंजाब के पटियाला में ढूंढ निकाला। हालांकि, पिता-पुत्र ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से पटियाला आए थे। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, उप निरीक्षक हरबंश लाल अपनी टीम के साथ पटियाला, पंजाब के लिए रवाना हुए। वहां पुलिस को ओम प्रकाश और उनके बेटे साहिल स्वामी मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से पटियाला आए थे। थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी संगरिया थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन शनिवार सुबह से लगातार जारी है। कांग्रेस विधायक ने पुलिस का दुरुपयोग करते हुए पार्षदों को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से इस प्रकार की नीति अपनाने की बात पर नाराजगी जताई है। विधायक बोले लोकतंत्र का सम्मान सरकार को करना चाहिए। युवक चढ़ा पानी की टंकी पर इधर सांगरिया के रतनपुरा में पार्षदों को परेशान करने के मामले में एक युवक विकास कुमार पानी की टंकी पर चढ़ गया। जिसकी सूचना पर तहसीलदार मोनिका मौके पर पहुंची और युवक से समझाइश में जुटे हुए है। युवक का आरोप है कि सरकार पुलिस को आगे करके नव निर्वाचित कांग्रेस के पार्षदों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है जो कि गलत है।