हनुमानगढ़ में 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति ने रविवार को महोत्सव का प्रचार अभियान शुरू किया। जंक्शन स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिव कुटिया से प्रचार रथ को रवाना किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, श्याम भक्त और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रचार रथ शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने का न्योता देगा। 26 सितंबर को होगा मुख्य आयोजन समिति अध्यक्ष दिशु चौथवाणी ने बताया कि 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितंबर को शाम 8:15 बजे से आयोजित होगा। महोत्सव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीगंगानगर अंडरपास के पास होगा। समिति की ओर से आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भजन संध्या में बरसेगा आस्था का रंग महोत्सव में भजन गायक शिवम रावल, देव चुघ और शुभम बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जाएगी। इसके साथ ही कई धार्मिक आयोजन भी होंगे, जिससे पूरा आयोजन भक्तिमय माहौल में होगा। लक्की ड्रॉ में कार से डिजिटल घड़ी तक इनाम श्रद्धालुओं के लिए समिति ने लक्की ड्रॉ भी रखा है। इसमें पहला इनाम कार, दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटी, तीसरा मोबाइल, चौथा वाशिंग मशीन और पांचवां एलईडी टीवी रखा गया है। इसके अलावा छठा इनाम जूसर मिक्सर, सातवां ट्रॉली बैग, आठवां सीलिंग फैन, नौवां हैंड ब्लेंडर, दसवां टी-कैटल और ग्यारहवां डिजिटल दीवार घड़ी सहित कई अन्य इनाम शामिल हैं। 24 सितंबर को निकलेगी निशान यात्रा महोत्सव से पहले 24 सितंबर को भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम 5:15 बजे दुर्गा मंदिर से शुरू होगी और शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए भी बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील समिति ने शहरवासियों और श्याम भक्तों से निशान यात्रा तथा 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति का कहना है कि दोनों आयोजनों में श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति और धार्मिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे। ये रहे मौजूद प्रचार रथ रवाना करने के दौरान पंकज उप्पल, दयाल सुमरानी, अनिल राठौड़ और जतिन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।