अजमेर शहर में कहीं दूषित पेयजल की समस्या से लोगों को राहत मिली है, तो कहीं सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई से जुड़ी परेशानियां बनी हुई हैं। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याओं पर कार्रवाई का इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जोन्स गंज चौराहा, संगम विहार कॉलोनी से जय प्रकाश मौर्य ने समस्या पोस्ट कर बताया था की उनकी गली में पिछले 8-10 दिनों से पीने का पानी दूषित आ रहा है। समस्या लंबे समय तक रहने से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। समस्या सामने आने के बाद एईएन सत्यवीर सुरेला ने इसका समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन सत्यवीर सुरेला को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। रोड लाइटें चालू होने से लोगों को राहत हरीभाऊ उपाध्या नगर से चेतन जी ने समस्या पोस्ट कर बताया था की वहां स्थित खेल मैदान में सारी लाईट चालू रहती है, जबकी वो बंद रहता है। और बाहर की सारी राड लाईट बंद रहती है। अंधेरे में राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। अंधेरे के कारण स्थानीय लोगों को रात में असुरक्षा महसूस हो सकती है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... टूटी सड़कें और भरी हुई नालियां बढ़ा रही परेशानी यूआईटी कॉलोनी, हरीभाऊ उपाध्या नगर से ज्योत्सना शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया की उनके वॉर्ड 2 में सड़कें टूटी और नालियां भरी हई है। टूटी सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नालियों में गंदगी भरने से बीमारी की समस्याएं भी हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। सड़क का निर्माण हुआ लेकिन अधूरी छोड़ दी चंद्र वरदाई नगर में हरिओम कॉलोनी गली नंबर 5 से सुरेश चंद जी ने समस्या पोस्ट कर बताया की उनके क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया गया लेकिन उसके बाद गंगा चिल्ड वाटर के मोड़ तक सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। पूरी सड़क न बनने के कारण गढ्ढों में पानी भरता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होनें अधूरी सड़कों को बरसात से पहले पूरी तरह से बनाकर तैयार करने की मांग की है। लाइट की कमी और टूटी सड़कों से परेशानी लोहागढ़ शीतला माता मंदिर के पास से अभीषेक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी गली में रोड़ लाईट नहीं है। लाईट के वायर भी नीचे लटकते रहते है। सड़कें भी टूटी हुई है, जिसके कारण जलभराव होता है। उजाला न होने के कारण अंधेरे में जानवर भी दिखाई नहीं देते। बारिश में दिक्कतें और बढ़ सकती है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। 8 साल से पानी की लाइन का इंतजार, टैंकरों के भरोसे लोग अहिंसा पथ, ज्ञान विहार कॉलोनी से सुरेश सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया की उनकी गली में पिछले 8 सालों से पानी की लाईन नहीं डाली जा रही। टैंकरों से पानी खरीद-खरीदकर काम चला रहे है। इससे हर महीने पानी खरीदने पर अतिरिक्त खर्च होता है। समय पर टैंकर नहीं आने पर पानी की किल्लत भी हो सकती है। ऐसे में खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कामों में परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन रक्षिता गौड़ बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर बाइपास चौराहे पर एक महीने बाद हुई सफाई 2. एचएमटी मार्केट में सीवर लीकेज की समस्या से राहत:सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3. भास्कर समाधान का असर::तीन दिन से रातभर जल रही स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर 4. पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार':सड़क पर गड्ढे, पाइपलाइन लीकेज, नाली और सीवरेज चैंबर से जुड़ी समस्याएं शामिल 5. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी, लक्ष्मी मोहल्ले में ‘काला पानी’ की सजा, जनता के मुद्दों पर बेफिक्र प्रशासन 6.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 7.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 8. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 9.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 10. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी