बारां| कलेक्टर व जिला प्रशासन, बारां की पहल हरियालो राजस्थान एवं वृक्ष कुंज अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में सभी स्थानों पर एक साथ पौधारोपण होगा। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, विद्यालय, नगरीय निकाय एवं अन्य संस्थाओं में वृक्ष कुंज विकसित किए जाएंगे। जिनमें एक साथ 200 फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर उनका संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा। जिससे हरियाली, छाया, फल, ऑक्सीजन और पर्यावरण संतुलन को नया संबल मिलेगा। इन वृक्ष-कुंजों में आम, जामुन, नीम, पीपल, शिशम, इमली, सहजन, आंवला, बेलपत्र, करंज, सीताफल आदि फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। जिससे स्थाई हरियाली व छाया, गर्मी से राहत एवं प्राकृतिक संतुलन, पर्यावरण शुद्धिकरण, ऑक्सीजन वृद्धि एवं प्रदूषण में कमी होगी। इन वृक्ष-कुंजों की स्थानीय सहभागिता व जन-भागीदारी से संरक्षण एवं देखभाल की जाएगी। जिला प्रशासन ने समस्त ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, राजकीय एवं निजी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं एवं आमजन से अपील है कि इस महा अभियान में सक्रिय भागीदारी अवश्य निभाएं।