कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पंचकूला, करनाल, यमुनानगर और हिसार में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। भिवानी में डीसी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इससे कांग्रेसियों ने नारोबाजी करते अंदर जाने का प्रयास किया। इसमें कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, हिसार में कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी नजर आई। यहां शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल से पहले ही ज्ञापन देने पहुंच गए। शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बीच फूट फिर से उजागर हुई। उधर, कई स्टूडेंट यूनियन और सामाजिक संगठनों ने भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन प्रदर्शनों को देखते हुए सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीसी कार्यालयों पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हरियाणा में कांग्रेस-छात्र संगठनों के प्रदर्शन के PHOTOS… कांग्रेस-छात्र संगठनों की प्रोटेस्ट की मुख्य बातें… सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट:बाहर हरियाणा-दिल्ली पुलिस की थ्री लेयर सिक्योरिटी; केंद्रीय मंत्री नड्‌डा-जितेंद्र सिंह ने हालचाल जाना कॉकरोच जनता पार्टी के विजेता से मारपीट,VIDEO:युवक बोला- वहां स्टूडेंट मार खा रहे, तू यहां घूम रहा; दहिया बोले- मैं 48 घंटे वहां था हरियाणवी सिंगरों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में नए गाने रोके:न्योलीवाला बोले- मेरी उम्र के युवा लाठियां खा रहे, मैं खुशियां नहीं मना सकता प्रोटेस्ट के अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...