हरियाणा के नारनौल में शहर के एक मोहल्ले से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की पिता ने थाना शहर नारनौल में शिकायत देकर बेटी की तलाश और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले और शहर के मन्नू नगर में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी उनकी माता के पास रह रही थी। बीते दिनों सुबह करीब 9:30 बजे वह घर के बाहर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। राजस्थान के व्यक्तियों का हाथ पिता ने आशंका जताई है कि इस घटना में झुंझुनू (राजस्थान) के गांव लट्टू निवासी संदीप सोनी, बाबूलाल सोनी, संतोष सोनी और पूनम सोनी का हाथ हो सकता है। उसके अनुसार, उक्त लोग काफी समय से उनकी बेटी को फोन कर परेशान कर रहे थे। पहले भी दे चुके शिकायत इस संबंध में पहले भी 2 बार थाने में शिकायत दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च 2026 को ये सभी लोग थाने में आकर अपनी गलती मानते हुए माफी मांग चुके थे और भविष्य में किसी प्रकार का संपर्क न करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब उनकी बेटी के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 127(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है।