पाटन के पास गांव हसामपुर स्थित श्री नृसिंह मंदिर में फूल बंगला झांकी का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी से भगवान को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष श्रृंगार किया गया। नृसिंह मंदिर के पुजारी परिवार ने बताया कि फूल बंगला का अर्थ है भगवान का फूलों से श्रृंगार करना। इस अवसर पर श्री लक्ष्मी नृसिंह भगवान का चंदन से लेप किया गया, जिसके बाद उन्हें फूलों से सजाया गया। भगवान का फूलों से किया विशेष श्रृंगार यह परंपरा मई-जून के महीने में प्रतिवर्ष निभाई जाती है, जब भगवान का फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार के उपरांत आरती की गई और भगवान को भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और दर्शन किए।