कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर की बुर्जा की ढाणी निवासी सेना के जवान विक्रम जाट (38) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में हवलदार के पद पर तैनात थे। डयूटी के दौरान 27 अक्टूबर को उनके सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद बुधवार शाम उधमपुर कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। गुरुवार सुबह 11 बजे जवान की पार्थिव देह पावटा उप जिला अस्पताल पहुंची। यहां से उनके घर के लिए 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे नीरज ने पिता को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण पहुंचे जवान को अंतिम विदाई देने के लिए विधायक कुलदीप धनकड, अनिल चोपड़ा, जगन चौधरी, जगदीश यादव, शिवपाल राठी, महेश लम्बोरा, मेहर सिंह धनकड़, महेश यादव, राजा राव, डॉ. अशोक बाज्या सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। 2010 में सेना में हुए थे भर्ती परिजनों ने बताया- विक्रम जाट पुत्र सरदारमल जाट 1 फरवरी 2010 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। विक्रम इस साल 22 अगस्त से 20 सितंबर तक एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान वे अपनी बेटी अश्विका के एनडीए चयन की प्रक्रिया के सिलसिले में घर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, घर से ड्यूटी पर लौटते समय उन्होंने जल्द वापस आने की बात कही थी। बेटी का NDA में चयन, बेटा कर रहा पढ़ाई विक्रम के परिवार में पत्नी मीना चौधरी, 17 वर्षीय बेटी अश्विका,12 वर्षीय बेटा नीरज, मां तीजा देवी, पिता सरदारमल जाट हैं। तीन भाइयों में विक्रम सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे भाइयों में सबसे छोटा भाई भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। परिजनों ने बताया कि अश्विका का हाल ही में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में चयन हुआ है, जबकि नीरज अभी पढ़ाई कर रहा है। अंतिम यात्रा से जुड़े PHOTOS…