भास्कर न्यूज | बाड़मेर हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देने के लिए शनिवार को एक दिवसीय निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर लगेगा। शिविर संयोजक कैलाश कोटड़िया ने बताया कि शिविर में देश के प्रसिद्ध कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. अनिल जैन सेवाएं देंगे। उनके साथ विशेषज्ञों की टीम में डॉ. राजन मोदी, डॉ. अपूर्व पटेल, डॉ. निकुंज शेखाडा, डॉ. कुणाल जैन रहेंगे। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जैन छात्रावास भोजनालय में होगा। शिविर में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी, वाल्व सर्जरी, पेसमेकर, एएसडी-वीएसडी, जन्मजात हृदय रोग समेत अन्य हृदय समस्याओं के मरीजों को सलाह दी जाएगी। जिन मरीजों को पहले हृदय ऑपरेशन की सलाह दी जा चुकी है, वे ईसीजी, इको, एक्सरे, ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट साथ लाएं। शिविर के आयोजन में जीतो लेडीज विंग, जीतो यूथ विंग, जिन शासन विहार सेवा ग्रुप, लघु उद्योग भारती, अणुव्रत समिति का सहयोग रहेगा।