रेगिस्तानी बाड़मेर में हीटवेव की वजह से आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म रहा है। तापमान 45 डिग्री से पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों में बाड़मेर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। इधर, कलेक्टर की ओर से आंगनवाड़ी और प्राइमरी स्कूलों के समय में बदल दिया है। अब स्कूल 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। कलेक्टर की ओर से जारी किए गए आदेशों में स्टूडेंट को राहत दी गई है, लेकिन टीचरों और अन्य कार्मिकों को निर्धारित विभागीय समय तक स्कूल में रहकर कार्य पूरा करना होगा। दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर, रात में भी राहत शनिवार को बाड़मेर ने गर्मी के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिन का तापमान 45.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन-रात के तापमान में 15.5 डिग्री का अंतर रहा है। अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस होने के कारण आमजन को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। बाड़मेर में दिन के समय सड़कें सूनी रही। गर्मी के बढ़ने के साथ 48 घंटे में तापमान पहुंचेगी 47 डिग्री मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने और पाकिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं के कारण बाड़मेर में पारा 47 डिग्री को भी छू सकता है।