चूरू | भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया के जन्मदिन पर बुधवार को रक्तदान शिविर लगेगा। हेलमेट वितरण भी होगा। संत कबीर शिक्षा समिति सचिव गुरु धानका ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से एसपी को 51 हेलमेट दिए जाएंगे। बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन सामग्री दी जाएगी। डीबी अस्पताल ब्लड बैंक में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संत कबीर शिक्षा समिति तथा भाईचारा ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर लगेगा।