टोंक | भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने अंबेडकर कॉलोनी, वार्ड 54 निवासी हेमलता बैरवा को टोंक विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज के प्रति निरंतर सहभागिता, संघर्षशीलता और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रति समर्पण को देखते हुए उनको नियुक्ति दी गई है। मजदूर दिवस (1 मई) पर हुई इस नियुक्ति को संगठन ने महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बताया। भीम सेना ने उम्मीद जताई है कि हेमलता बैरवा शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए बहुजन मिशन को आगे बढ़ाएंगी।