एसएमएस हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग में अब चक्कर आने की जांच सहित कई आधुनिक सुविधाएं शुरू हो गई हैं। पहले इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब न्यूरोओटोलॉजी लैब में ही यह संभव होगा। बुधवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विभाग में स्किल लैब, सेमिनार रूम, ऑडियोलॉजी रूम और कॉक्लियर इंप्लांट ओटी का उद्घाटन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि इन सुविधाओं पर 4.61 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज मिलेगा। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी भी मौजूद रहे। 25 लाख रुपए लागत ऑडियोलॉजी रूम; बहरेपन और ऑडियोमेट्री जांच अब ओपीडी में ही हो सकेगी। पहले मरीजों को चरक भवन जाना पड़ता था। 5 ऑडियोलॉजिस्ट की भर्ती और 3 नई मशीनें लगाई गई हैं, जिससे बुजुर्ग मरीजों को राहत मिलेगी। 50 ‌लाख रुपए लागत न्यूरोओटोलॉजी लैब; चक्कर आने और कान में आवाजें आने जैसी समस्याओं की जांच अब अस्पताल में ही होगी। पहले इन जांचों के लिए मरीजों को 8 से 10 हजार रुपए तक खर्च वहन करना पड़ रहा था। ऑडियोमेट्री ओपीडी में ही बुजुर्गों को राहत