70 साल की उम्र में हरियाणा के सुभाष बिश्नोई साइकिल से यात्रा पर हैं। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं। 22 राज्यों में करीब 32 हजार किलोमीटर का सफर कर मंगलवार को राजसमंद पहुंचे। साल 2021 में हिसार से यात्रा शुरू की थी। राजसमंद में धार्मिक और पर्यटक स्थलों का किया भ्रमण पिछले तीन दिनों से बिश्नोई राजसमंद जिले के निर्मल गांव पिपलांत्री, प्रभु द्वारिकाधीश मंदिर, इरिगेशन पाल और त्रिशूल उद्यान सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह वे महाराणा राजसिंह द्वारा निर्मित ऐतिहासिक राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर पहुंचे, जहां की प्राकृतिक सुंदरता से वे काफी प्रभावित हुए। नौ चौकी स्विमिंग क्लब के सदस्यों ने किया स्वागत यहां उन्होंने नौ चौकी स्विमिंग क्लब के सदस्यों से मुलाकात की। क्लब के अंतरराष्ट्रीय तैराक जगदीश तेली, सहयोगी कोच प्रहलाद वैष्णव, महावीर चपलोत, दिलीप टांक, रतन, सुभाष सुथार, रमेश बिश्नोई, मुकेश, राकेश सुथार और ताराचंद चौधरी सहित सदस्यों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सुभाष बिश्नोई ने अपने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी सभी को दी और नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।