भीलवाड़ा | डॉ. हैनीमेन जयंती समारोह जयपुर में हुआ। समारोह में भीलवाड़ा जिले के होम्योपैथिक चिकित्सालय भोपालगंज की जूनियर नर्स सुनीता प्रजापत को हैनिमेन होम्योपैथिक रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें नर्सिंग स्टाफ के रूप में सराहनीय, उत्कृष्ट, समर्पित काम के लिए सम्मान मिला। उनकी अनुकरणीय कार्यशैली को भी आधार बनाया गया। सम्मान संयुक्त शासन सचिव, आयुष विभाग, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने प्रदान किया। उन्हें सम्मान पत्र दिया गया। स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। सुनीता प्रजापत की उपलब्धि से भीलवाड़ा जिले में हर्ष का माहौल है। उनके काम को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया।