भास्कर न्यूज | सादुलपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल सौंदर्यीकरण टीम की ओर से सोमवार शाम को अंबेडकर सर्किल पर भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर्ड एमडी निसार मोहम्मद चौहान थे तथा विशिष्ट अतिथि रजाक खां फौजी, शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बौद्ध व किरण भाटी थे। कार्यक्रम में सर्किल के विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों में सहयोग देने वाले अनवर बेग, मुमताज बेग, अरशद बेग, अकबर बेग व विजेंद्र गोठवाल तथा प्रेरक के रूप में आरीफ बेग व अजय कुमार बौद्ध का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि अंबेडकर सर्किल पर हुए सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों की प्रेरणा सूरजभान नायक से प्राप्त हुई। विजेंद्र गोठवाल ने सर्किल की सुरक्षा व निगरानी के लिए सीसीटीवी दिए किए। सम्राट अशोक सेवा संस्थान सचिव धर्मपाल सिंह शीला की देखरेख व मार्गदर्शन में बोरिंग, फव्वारा मरम्मत, वाटर कूलर स्थापना, पौधरोपण, बिजली व्यवस्था सुधार कई काम कराए गए हैं। प्रेरक गजेंद्र सिंह बौद्ध ने सर्किल पर अब तक हुए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान 2002 में अंबेडकर सर्किल पर प्रतिमा स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठजनों डॉ. रामकुमार घोटड़, जलेसिंह दायमा, महासिंह नायक, अमरसिंह गोठवाल, धर्मपाल सिंह बौद्ध व एडवोकेट गिरधारी लाल रैगर आदि का भी सम्मान किया गया। सौंदर्यीकरण टीम संयोजक डॉ. रामकुमार घोटड़ ने सर्किल के विकास व रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिनका लोगों ने समर्थन किया। संचालन यासीन खां पीटीआई ने किया।