पाली | सेंट पॉल विद्यालय में सत्र 2026-2027 के लिए हाउस इन्वेस्टिचर सेरेमनी हुई। कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गोल्ड, ग्रीन, रेड, ब्लू हाउस में बांटा गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रवीण जांगिड़ रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद प्राचार्य फादर डेविड जॉन ने मुख्य अतिथि के साथ नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, सभी हाउस कैप्टनों को शपथ दिलाई। इस साल नव-निर्वाचित खेल प्रमुख, सांस्कृतिक प्रमुख, अनुशासन प्रमुख ने भी हेड बॉय, हेड गर्ल के साथ शपथ ली। प्राचार्य फादर डेविड जॉन ने कहा, आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी आती है।