चूरू | दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत सोमवार को तारानगर रोड स्थित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल परिसर में इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से पौधरोपण किया गया। समिति संस्थापक करामत खान ने कहा कि बारिश के मौसम में हर व्यक्ति यदि एक पौधा भी लगाए तो क्षेत्र हरा भरा हो जाएगा। समिति उप कोषाध्यक्ष सलमान खान ने कहा कि समिति भास्कर के अभियान के तहत आगे भी पौधरोपण करेगी। इस मौके पर समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान के नेतृत्व में प्रधानाध्यापक नियाज मोहम्मद, इमरान बी खान, आतिफ खान, जुबेर खान, सक्षम शर्मा, अरविंद जांगिड़, भंवरलाल, जावेद खान, अरमान खान आदि ने 50 पौधे लगाकर सार-संभाल की जिम्मेदारी ली।