रणतभंवर गणेश परिवार (समस्त भारत) के तत्वावधान में मंगलवार को कुंडेरा गांव में त्रिनेत्र गणेश जी का दरबार सजाया गया एवं भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का पान किया। अशोक खूंटेटा ने बताया कि त्रिनेत्र गणेश जी की फोटो को फूल बंगला झांकी से सजाकर 2501 मोदक का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। भजन संध्या में देश-प्रदेश एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में त्रिनेत्र गणेशजी के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन की सारी व्यवस्थाएं कुंडेरा गणेश परिवार ने की। दोपहर 3 बजे त्रिनेत्र गणेश जी की आरती एवं अमृतवाणी का सामूहिक पाठ करके त्रिनेत्र गणेश जी की महिमा का बखान भजनों के माध्यम से किया गया। भजन संध्या में गायक मेघा सूर्यवंशी ने जो गजानंद भरोसे चल रहा है, वो तो मस्ती में जीवन जी रहा है... भजन से किया। अंतिमा शर्मा ने गाड़ी चल रही थारी कृपा से, मैं तो इतना जानू हूं, कमलेश जायसवाल ने चलो रे सब रणतभंवर दरबार भजन से संध्या को परवान चढ़ाया।