तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 37 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप के मुताबिक ड्यूटी पर जा रही प्राइवेट एयरलाइन की महिला केबिन क्रू मेंबर के साथ उसकी ऑफिशियल कैब के ड्राइवर ने रास्ते में दुष्कर्म किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, महिला राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) जा रही थी। पुलिस ने 23 साल के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। एयरपोर्ट पुलिस चौकी में FIR कराई, आरोपी हिरासत में घटना के तुरंत बाद पीड़िता राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस आउटपोस्ट पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (जैसे दुष्कर्म और हमले की धाराओं) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। इंडिगो ने कहा- हम जांच में सहयोग कर रहे इंडिगो ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वो इस मामले से वाकिफ है और समझती है कि वर्तमान में संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ आरोपी एर्रापोगु प्रशांत गिरफ्तार, जेल भेजा गया पुलिस की विशेष टीम ने अगले ही दिन, यानी 21 जुलाई को आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के निवासी एर्रापोगु प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कैब सर्विस स्थानीय ट्रैवल एजेंसी दे रही थी, एयरलाइन को नोटिस जारी जांच में सामने आया है कि संबंधित कैब सर्विस का संचालन स्थानीय ट्रांसपोर्ट एजेंसी कर रही थी। एयरलाइन ने उसे अपने कर्मचारियों को एयरपोर्ट लाने और ले जाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दावा- दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक:रिपोर्ट पॉजिटिव आई, बोला- रेप नहीं कर सका, फिर हत्या की; पत्नी ने कहा- हमारे 2 बेटे हैं दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप-मर्डर को लेकर नया दावा किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कैब ड्राइवर बासू कुमार सिंह (29) इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, यानी शारीरिक संबंध बनाने में दिक्कत आने से पीड़ित था। उसकी नपुंसकता रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पूरी खबर पढ़ें…