पाली शहर के मंडिया रोड स्थित तेरापंथ सभा भवन में रविवार को करियर काउंसलिंग 'करियर कम्पास' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 200 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम में सीए बीआर जैन जोधपुर, सहायक प्रोफेसर (भूगोल) डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित, व्याख्याता संजीव शर्मा और सहायक प्रोफेसर (भौतिकी) सुरभि शर्मा, दिलीप कुमावत प्रधानाचार्य ने बतौर स्पीकर अपने अनुभव साझा किए। बीजेएस सचिव बसंत सोनीमंडिया ने बताया कि मुख्य वक्ता पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी से स्टूडेंट ने पूछा कि IAS बनने के लिए क्या करना होगा, रोजाना कितना पढ़ना होगा, जैसे सवाल स्टूडेंट ने किए। बच्चों के प्रश्नों का जिला कलेक्टर ने सटीक आंसर दिया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मंजिल आसान नहीं होती, लेकिन मजबूत हौसले से हर कठिनाई पार की जा सकती है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने जीवन अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला विंग सचिव दीपमाला सिंघवी के मंगलाचरण के साथ हुआ। अध्यक्षीय संबोधन में उषा अखावत और अमर चंद बोहरा ने सभी अतिथियों और स्टूडेंट्स का स्वागत व अभिनंदन किया। संयोजक टीम महेंद्र बंब, अक्षय डागा, राजू सर ने मंच संचालन किया। इस मौके पर संभागीय अध्यक्ष रमेश बरडिया, उपाध्यक्ष राजू मेड़तिया, सीए नेमीचंद अखावत, विकास बुबकिया, प्रमोद भंसाली, सनी चौरड़िया, तेरापंथी समाज के अध्यक्ष भूरचंद तातेड़, मंत्री प्रकाश कांकरिया, जीतो से अंकित पारख, ऋषभ गांधी, किंजल सेठिया सहित कई जने मौजूद रहे।