ICC ने विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का दूसरा एडिशन 12 से 25 नवंबर तक UAE में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 5 ICC फुल मेंबर देशों की टीमें भी शामिल होंगी। हालांकि, इनमें भारत शामिल नहीं है। टूर्नामेंट के मुकाबले अजमान शहर के 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे। इनमें कारवान स्पोर्ट्स और सेवन डिस्ट्रिक्ट्स मैदान शामिल हैं। 2 ग्रुप में बंटी टीमें, लीग के बाद सुपर-6 राउंड होगा सभी 10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-6 राउंड होगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला टाइटल थाईलैंड ने जीता था टूर्नामेंट का पहला एडिशन 2025 में खेला गया था। इसमें मेजबान थाईलैंड ने खिताब जीता था। उसे बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चैंपियन घोषित किया गया था। ICC के मुताबिक, इस टूर्नामेंट से उभरती हुई टीमों को इंटरनेशनल लेवल पर रेग्युलर कॉम्प्टीशन के मौके देने की अहमियत सामने आई। ---------------------------------------------------------------------- विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… WPL ऑक्शन में यूपी ने 6 ऑलराउंडर खरीदे, RCB सबसे बैलेंस टीम; 5 टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन में पांचों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्वॉड में बदलाव किए। यूपी वॉरियर्ज ने 6 ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया। RCB ने अपने कोर ग्रुप को मजबूत किया। मुंबई इंडियंस ने भारतीय खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाई। पढ़ें पूरी खबर