सादुलपुर | पुलिस ने एक युवक के पास से अवैध देसी कट्‌टा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि एएसपी रिछपाल सिंह चारण, सहायक एसपी अभिजीत पाटिल आईपीएस, एसएचओ राजेश कुमार के सुपर विजन में कार्रवाई की गई है। एएसआई शीशराम ने गश्त के दौरान राजगढ़ से सिद्धमुख जाने वाली रोड पर सिद्धमुख पुलिया के पास आरोपी राहुल उर्फ टोकणिया नायक (20) निवासी वार्ड 2 के पास से देसी कट्‌टा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।