देश के बड़े हिस्से में जुलाई के दूसरे हफ्ते में मानसून पर ब्रेक लग गया है। 2015 और 2021 के बाद 11 साल में यह तीसरा मौका है, जब जुलाई में बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6-7 दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश जारी रहेगी। मध्य प्रदेश में पहली बार जुलाई में मानसूनी सीजन में कम बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कहीं भी बारिश नहीं हुई। श्रीगंगानगर में पारा 41.5°C रहा। दरअसल, हवा में नमी बढ़ गई है। पसीना जल्दी नहीं सूख रहा, इससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता और जितना तापमान है उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसे हीट इंडेक्स कहते हैं। भुवनेश्वर में पारा 36°C और हीट इंडेक्स 49°C तक पहुंच गया है। मुंबई में 32°C और गर्मी 40°C जैसी महसूस हो रही है। दिल्ली और श्रीगंगानगर में हीट इंडेक्स करीब 45°C-46°C है। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…