अलवर| विवेकानंद नगर स्थित जानकी देवी गुरुकृपा अपनाघर आश्रम में असहाय, लावारिस और पीड़ित लोगों को निःशुल्क भोजन, आवास, कपड़े और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। आश्रम में शारीरिक उपचार के साथ मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच पर भी काम किया जाता है। इसके लिए संगीत, भजन और मंदिर में आरती जैसे कार्यक्रम नियमित होते हैं। आश्रम प्रशासन के अनुसार, जो लोग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होने लगते हैं, उन्हें उनकी रुचि के अनुसार आश्रम के कामों में लगाया जाता है। यहां रोज सुबह 6 बजे सामूहिक व्यायाम भी कराया जाता है।