टोंक | विश्व गठिया दिवस पर एक निजी हॉस्पिटल के तत्वावधान में टोंक में हेल्थ टॉक कार्यक्रम हुआ। इसमें हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक विभाग के निदेशक एवं रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल ने गठिया, जोड़ों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को इन समस्याओं के लक्षणों, उपचार और समय पर चिकित्सकीय परामर्श का महत्व बताया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, महामंत्री महेंद्र दुसाद खंडेलवाल, अशोक गांधी, विजयवर्गीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय लवादर, कार्यालय मंत्री रामलाल विजयवर्गीय और कोषाध्यक्ष आशाराम विजयवर्गीय मौजूद रहे। टोंक नगर परिषद की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, बेनीप्रसाद जैन, राजस्थान पेंशनर्स समाज के जिला शाखा अध्यक्ष हरवंश शर्मा, महामंत्री प्रहलाद निमावत और रोटरी क्लब टोंक के अध्यक्ष यूसुफ एजाजी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. अमरीश, अनुराग मोहन दीक्षित, अरुणिमा चूग, पीयूष शर्मा और लक्की शर्मा सहित जीवन रेखा हॉस्पिटल की टीम के योगदान की सराहना की। विवेक विजयवर्गीय, विकास विजयवर्गीय एवं विकास मेडिकल्स, टोंक की ओर से सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया गया।