जालोर में सरकारी टीचर ने नर्सिंग छात्रा (23) का रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि कोचिंग में आने वाले सरकारी टीचर ने उसे पढ़ाने के बहाने घर बुलाया और वहां पर दरिंदगी की। उसके अश्लील वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल कर 2 साल तक कई बार रेप किया। पीड़िता ने एक जुलाई को थाने में मामला दर्ज करवाया। आरोपी टीचर फरार है। केस दर्ज होने के 14 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को पीड़िता और उसका परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा। उन्होंने एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया से मुलाकात कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही पीड़िता ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी टीचर को निलंबित करने की मांग की है। ट्यूशन के बहाने घर बुलाकर किया रेप पीड़िता ने बताया- मैं जीएनएम की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हूं। करीब 2 साल पहले एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी, जहां आरोपी टीचर भी पढ़ाने आता था। वहीं लाइब्रेरी का भी संचालन होता था। आरोप है कि टीचर ने छात्रा को अलग से ट्यूशन के बहाने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। तब टीचर ने पहली बार छात्रा से रेप किया। छात्रा समाज के डर से चुप रही। इसके करीब 10 दिन बाद आरोपी ने कोचिंग का समय खत्म होने के बाद छात्रा को रोका। टीचर ने छात्रा से कहा कि उसने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कोचिंग के ही एक कमरे में दोबारा रेप किया। 2 साल में 23 बार रेप पीड़िता ने बताया कि टीचर पिछले 2 साल से लगातार उसका शोषण कर रहा था। आरोपी ने अलग-अलग दिनों में कोचिंग के कमरे में ले जाकर करीब 22-23 बार रेप किया। एक महीने पहले भी दिन के समय आरोपी ने उसे कोचिंग के ऊपर बने कमरे में बुलाया। पुराने फोटो-वीडियो दिखाकर डराया-धमकाया।