पाली में पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपने 59 साल के पिता पर हाथ उठा दिया। बेटे ने सोफे पर बैठे पिता की कॉलर पकड़ ली और सिर पर थप्पड़ मारे। बार-बार हाथ उठाने को पिता की तरफ बढ़ता रहा, कभी बहन रोकती तो कभी मां चिल्ला कर रोकने को कहती। गुस्साए पिता भी बाहर से लकड़ी ले आए। ऐसे में बेटे ने भाग कर झाड़ू उठा ली। इस बीच मां और बहन ने बीच-बचाव किया। पूरी घटना घर के हॉल में लगे CCTV में कैद हो गई। मामला पाली का है। पिता ने बेटे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है।