भास्कर न्यूज | ब्यावर अखिल भारतीय श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल का दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा शिविर और वार्षिक युवा अधिवेशन संपन्न हुआ। संघ नायक मुनि महाराज के सान्निध्य में आयोजित अधिवेशन में देशभर से आए युवाओं ने धर्म, संघ सेवा और श्रमण संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल पाड़लेचा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं में धर्म के प्रति आस्था जगाना, संघ के प्रति समर्पण बढ़ाना और श्रमण संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए युवाओं को संगठित करना था। राष्ट्रीय महामंत्री राजेश चोरड़िया ने बताया कि अधिवेशन में युवाओं को धार्मिक मूल्यों और संगठन के दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन, समारोह अध्यक्ष अभयराज चपलोत, अतिविशिष्ट अतिथि टाटा यूनी स्टोर्स मुंबई के वित्त अधिकारी ऋषभ जैन, विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा ब्यावर जिलाध्यक्ष आशीष सांड, पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, सदर थाना प्रभारी गजराज चौधरी, श्री स्थानकवासी जैन वीर संघ ब्यावर के अध्यक्ष प्रकाश चंद मेहता और मंत्री पदम चंद बम्ब सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्राज्ञ जैन युवा मंडल ब्यावर के अध्यक्ष गौतम हींगड़ ने प्राज्ञ मित्र समिति और मार्गदर्शकों का आभार जताया।