ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज हिंगलाज माता मंदिर जीवणीयाई प्रांगण में भोजनशाला के आगे नवनिर्मित टिनशेड का लोकार्पण हुआ। इसका उद्घाटन खत्री समाज अध्यक्ष सत्यनारायण दड़ा एवं वार्ड 11 के पार्षद कमल किशोर कलाल ने फीता काटकर किया। यह टिनशेड पार्षद के आर्थिक सहयोग से तैयार करवाया गया है। इस अवसर पर खत्री समाज व मंदिर विकास समिति द्वारा पार्षद कलाल का साफा, माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समारोह में समाज अध्यक्ष सत्यनारायण दड़ा, मंत्री अमरचंद कीरी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल बिछड़ा, कार्यकारिणी सदस्य निम्बराज डलोरा, जीवणीयाई विकास समिति संरक्षक कलावती रामलाल डलोरा, संयोजक ऊषा अनिल भूत, सह संयोजक नमिता जगदीश डलोरा, प्रेमराज बिछड़ा, महामंत्री मोहनलाल भूत, कोषाध्यक्ष धनराज बिछड़ा, सह कोषाध्यक्ष रोहित कुमार बिछड़ा, संगठन मंत्री जितेंद्र डलोरा, व्यवस्थापक कंचन रमेश बिछड़ा, सदस्य भावना डलोरा, महिपाल छुछा, गणपत गिराछ सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।