भास्कर न्यूज़ | नागौर जिला अधिवक्ता संघ, नागौर के अनुरोध पर लायंस क्लब, नागौर द्वारा न्यायालय परिसर स्थित प्याऊ का जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया। नवनिर्मित एवं सुसज्जित शीतल पेयजल प्याऊ का लोकार्पण समारोह बुधवार सायं न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक-1 विक्रम सांखला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक-2 कुमकुम सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनल पुरोहित, सिविल न्यायाधीश आकांक्षा खोड़ा, सिविल न्यायाधीश (खींवसर) सुनील कच्छवा तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश अनिमेष राजपुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्याऊ का लोकार्पण अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम सांखला, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ. पवन श्रीमाली तथा लायंस क्लब, नागौर के पीडीजी, पीएमजेएफ एवं एमडी लायन जेठमल गहलोत सहित अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लायन जेठमल गहलोत व लायंस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र विजयवर्गीय ने संबोधित किया। लायन राकेश गहलोत ने सेवा कार्यों में सामूहिक सहभागिता को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए जनकल्याण के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्माराम खुड़खुड़िया ने जिला अधिवक्ता संघ एवं लायंस क्लब के इस संयुक्त प्रयास की सराहना की। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ. पवन श्रीमाली ने लायंस क्लब, नागौर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह राठौड़, संयुक्त सचिव भगवतराम खुड़ीवाल, पुस्तकालय सचिव मनोज जाखड़, न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी मौजूद रहे।