युवती समेत दो आरोपी शामिल शहर में तीन दिन पहले इवेंट का काम करने वाले युवक को हनीट्रैप में फंसाकर नकदी और जेवर लूटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बदमाश युवती और उसके साथी युवक का अपहरण कर रातभर कार में घुमाते रहे। फिर सुबह छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस युवती समेत दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी। आरोपियों से लूटी हुई चेन और अंगूठी भी बरामद की जाएगी। दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि मानक चौक निवासी विष्णु पटेल (29) गत 27 अप्रैल की रात घर पर था। रात 11 बजे सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती डॉली नामक युवती से चैट के जरिए हुई। युवती ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर उसे मिलने के लिए बुलाया। वह बताई हुई जगह पर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद हिमांशु मेहता गोडाजी समेत 8-10 युवक भी आ गए। इनके पास लाठी, चाकू व तलवार थे। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। उसके गले से सोने की चेन, हाथ से अंगूठी और 11 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद कार में बैठाकर उसे कई जगह घुमाया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। बदमाश उसे रातभर घुमाते रहे। कई जगह कार रोककर नशा किया। आरोपियों ने उसके मोबाइल बैंक ऐप से 5 लाख रुपए मांगे। डरकर उसने 50 हजार की व्यवस्था की। फिर व्हाट्सएप पर मांग की गई रकम निकाली। इसके बाद कार में बैठाकर मारपीट करते हुए पैसे मांगे। उसने दो दिन में पैसे देने की बात कही। आरोपियों ने उसे गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सामने उतार दिया। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जाते समय कार का नंबर RJ27 TA 9570 नोट किया। आज गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करेगी पुलिस भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि थाना प्रभारी भरत योगी की टीम ने मुकदमे से गोवर्धन विलास तक के 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें युवती तथा उसके साथियों की कई जगहों पर कार में निकलती तस्वीरें दिखीं। इसी आधार पर शुक्रवार को मादड़ी (एमपी) के मंदसौर कॉलोनी व गोवर्धन विलास निवासी अन्य लोगों के साथ मिलकर आरोपी युवती और उसके साथी हिमांशु सिंह को गिरफ्तार करेगी। साथ ही मामले का खुलासा भी किया जाएगा। भास्कर अलर्ट सोशल मीडिया पर अनजान युवतियों से तुरंत दोस्ती न करें सोशल मीडिया पर अनजान युवतियों से तुरंत दोस्ती न करें। अचानक दोस्ती या जरूरत से ज्यादा अपनापन दिखाने वाली युवती से सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों या दिनों की बातचीत के बाद अचानक आपसे मिलने का दबाव बने तो किसी सुनसान इलाके में मिलने के बजाय सतर्क हो जाएं। यह हनीट्रैप या लूट का क्लासिक तरीका है। अगर मिलना जरूरी हो तो दिन में और किसी भीड़भाड़ वाली जगह जैसे मॉल या पार्क या शहर के बाहरी इलाके में जाने से बचें। किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य को अपनी लोकेशन जरूर शेयर करें। भावनाओं में नहीं, समझदारी से निर्णय लें।