वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी और रवि बिश्नोई के 17वें ओवर में आए 29 रन ने मैच पलट दिया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली। तीसरा मैच नाटिंघम में 7 जुलाई को खेला जाएगा। पहला मुकाबला बेनतीजा रहा था। वैभव-अभिषेक ने तेज शुरुआत दिलाई ओपनर अभिषेक शर्मा और डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जोड़े। वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। इसमें 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। श्रेयस-ईशान ने संभाली पारी, तिलक ने किया फिनिश 65 रन पर दो विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। श्रेयस ने 37 और ईशान ने 49 रन बनाए। आखिर में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर भारत को 190 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। अर्शदीप ने पहले ओवर में दो विकेट झटके 191 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट और जोस बटलर को आउट कर दिया। हालांकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों में 39 रन बनाए। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए। बेथेल-बैंटन ने इंग्लैंड की वापसी कराई 51 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद जैकब बेथेल और टॉम बैंटन ने 67 रन की साझेदारी की। बैंटन 39 रन बनाकर आउट हुए। बेथेल 76 रन बनाकर नाबाद लौटे। पारी में 5 चौके और 5 छक्के भी लगाए। बिश्नोई का 17वां ओवर बना टर्निंग पॉइंट मैच का सबसे बड़ा मोड़ 17वां ओवर रहा। रवि बिश्नोई ने इस ओवर में तीन नो-बॉल फेंकी। जैकब बेथेल ने तीन छक्के और एक चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 29 रन आए और मैच पूरी तरह इंग्लैंड की तरफ चला गया। वैभव भारत के लिए डेब्यू करने वाले यंगेस्ट इंडियन 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने फील्डिंग में पहला कैच भी पकड़ा। मैच का पूरा स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…