जयपुर नगर निगम चुनाव में जीत के लिए किसी प्रत्याशी ने प्रचार पर लाखों रुपए खर्च किए तो किसी ने महज कुछ हजार रुपए में ही चुनाव लड़ा। परिणाम के बाद प्रत्याशियों की ओर से रिटर्निंग अधिकारियों को जमा कराए गए खर्च के ब्योरे में दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड एक से 22 तक के वार्ड आते हैं। इनमें चुनाव लड़ने वाले 124 प्रत्याशियों में सबसे कम खर्च वार्ड 17 के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद ने किया है। उन्होंने चुनाव में महज 4,236 रुपए का खर्चा बताया है। सबसे अधिक खर्च वार्ड 10 से चुनाव लड़ने वाली पलक यादव ने किया। उन्होंने 3 लाख 24,500 रुपए खर्च किए। निगम चुनाव में एक प्रत्याशी की खर्च सीमा 3.50 लाख रुपए थी। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के खर्च की तुलना करें तो इन 22 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का कुल खर्च कांग्रेस से अधिक रहा। भाजपा के 22 प्रत्याशियों ने कुल 35.60 लाख रुपए खर्च किए, जबकि कांग्रेस के 22 प्रत्याशियों का कुल खर्च करीब 33.52 लाख रुपए रहा। यानी भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस के मुकाबले लगभग 2.08 लाख रुपए अधिक खर्च किए। भाजपा-कांग्रेस में इन्होंने किया सबसे अधिक खर्च इन्होंने कम खर्च किया वार्ड 18 के भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमावत ने महज 55,303 रुपए और वार्ड 11 के कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम सिंह ने 79,625 रुपए खर्च किए। भाजपा के 22 प्रत्याशियों ने 35.60 लाख, कांग्रेस प्रत्याशियों ने 33.52 लाख खर्चे