भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 34 गेंद पर 108 रन बनाए। अभिषेक ने 9 चौके और 11 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने 35 गेंद पर 50 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 गेंद पर 142 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने 25 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 रन बनाए। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाए। मैच में बने 2 रिकॉर्ड्स मैच का पूरा स्कोरबोर्ड यहां देखें… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह। अफगानिस्तान- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्लाह अहमदजई, दरविश रसूली, नूर-उल-रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…