ICC वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब हरमनप्रीत कौर की नजरें टी-20 ट्रॉफी जीतने पर हैं। मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में उतरने वाली भारतीय टीम का ऐलान किया है। BCCI ने 29 अप्रैल को बताया था कि टीम चयन के लिए एक बैठक होगी। टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और BCCI सचिव देवजीत सैकिया मीडिया को टीम सलेक्शन के बाद संबोधित किया। 12 जून से टूर्नामेंट का आगाज होना है। भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेलने उतरेगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी मौजूद हैं। इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट के लिए हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी रहेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पॉसिबल भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव। मंधाना-शेफाली ओपनर भारतीय टीम टॉप ऑर्डर में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को बतौर ओपनर जगह दे सकती है। वहीं तीसरे नंबर पर जेमिमा रोड्रिंग्स रहेंगी। हालांकि टीम ने पिछले कुछ समय से काफी बदलाव किए हैं। ऋचा बतौर विकेटकीपर पहला ऑप्शन भारतीय टीम की कप्तान हमरनप्रीत कौर टी-20 वर्ल्ड कप में चौथे नंबर पर अहम भूमिका निभाएंगी। पिछले विश्व कप में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। उन्होंने चार पारियों में 150 रन बनाए थे। ऋचा घोष बतौर विकेटकीपर पहला ऑप्शन होंगी। मैच के आखिरी ओवरों में वह बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं। उमा छेत्री दूसरा ऑप्शन हो सकती हैं। रेणुका संभाल सकती है पेस अटैक की जिम्मेदारी स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को स्पिनर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिलेगी। श्रेयांका पाटिल और एन श्रीचरणी भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा। रेणुका सिंह पर पेस अटैक को लीड करने की जिम्मेदारी होगी। क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी पर भी सबकी नजरें रहेंगी। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC ने 12 टीमों को 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा है। इन दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करेंगी। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था।