महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए विंटर शेड्यूल में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है। उदयपुर पहली बार सीधे देहरादून से जुड़ेगा। इंडिगो की दैनिक उड़ान 25 अक्टूबर से शुरू होगी। इससे ऋषिकेश, मसूरी और चारधाम जाने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं, 15 नवंबर से नवी मुंबई के लिए भी एयरबस सेवा शुरू होगी। अकासा एयर 15 अक्टूबर से बेंगलुरु और मुंबई के लिए दो नई दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। जयपुर के लिए सुबह और शाम की उड़ानें भी बहाल रहेंगी। विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर से 29 मार्च तक लागू रहेगा। इसमें समर शेड्यूल की 12 नियमित उड़ानों के मुकाबले 18 उड़ानें संचालित होंगी। दिल्ली-मुंबई के लिए छह से अधिक उड़ानें भी प्रस्तावित हैं। इंडिगो विंटर शेड्यूल 2026-27: शहर-वार पूरा टाइम टेबल