भीलवाड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस वर्क के चलते 11 केवी शंकर सिंथेटिक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में यह पावर कट रहेगा। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एईन नीरज शर्मा के अनुसार श्री जी शूटिंग, एसपी फैब, सन्मति नटराज, मुकेश यार्रन, मुरारका, बरखा इंडिया, ज्योति शूटिंग, अजूबा पेट्रोल पंप, आदित्य, भीलवाड़ा पॉलिएस्टर, सावन, के के विविंग, रीको ऑफिस, सोना शूटिंग, टाइटन सेकंड, रतन बड़जातिया, कृष्णा श्रीनाथ पैकेजिंग, श्रीफेब, फिलामेंट क्रिएशन, सरस्वती गत्ता फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।