भीलवाड़ा | भीलवाड़ा झूलेलाल टीम द्वारा गुरुवार को अजमेर स्थित झूलेलालजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। समारोह में अजमेर के श्रद्धालुओं के साथ ही मूर्ति प्रदान करने वाली भीलवाड़ा की टीम झूलेलाल के भी कई सदस्य मौजूद थे। हनुमान जयंती पर अजमेर के अजयनगर स्थित प्रचंड बालाजी समिति द्वारा प्रचंड बालाजी मंदिर मे अध्यक्ष ज्योति लालवानी, प्रदीप तोलानी, समाजसेवी रमेश लालवानी के सानिध्य में झूलेलाल भगवान की मूर्ति की प्रतिष्ठा कराई। यह मूर्ति भीलवाड़ा झूलेलाल टीम द्वारा प्रतिष्ठा के लिए भेजी गई। मूर्ति भिजवाने में सिंधु संस्कार सेवा समिति के प्रमुख हरीश मानवानी, उपाध्यक्ष जितेंद्र मोटवानी, संगठन मंत्री दिलीप रावानी, भीलवाड़ा उत्तर क्षेत्र सिंधी समाज के अध्यक्ष लालचंद नथरानी भी प्रतिष्ठा के दौरान अजमेर पहुंचे।