सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के आश्रित को डाक विभाग ने महज 5 दिन के भीतर बीमा दावा राशि का भुगतान कर राहत पहुंचाई है। दो महीने पहले चारभुजा निवासी कालूलाल टेलर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक का भारतीय डाक जीवन बीमा (आरपलीआई) था। उप डाकपाल रणजीत सिंह और शाखा डाकपाल प्रवीण पालीवाल ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर बीमा दावा प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया। डाक विभाग की तत्परता के चलते बुधवार को मृतक के परिजनों को उनके घर जाकर दावा राशि सौंपी गई। इस मौके पर उप डाकपाल रणजीत सिंह, शाखा डाकपाल प्रवीण पालीवाल और चारभुजा ग्राम पंचायत के प्रशासक धर्मचंद सरगरा समेत परिजन मौजूद थे। त्वरित कार्रवाई और भुगतान पर परिजनों ने डाक विभाग का आभार जताया।