भास्कर न्यूज़ । नागौर नागौर के बी.आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य हरसुख राम छरंग के अनुसार कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण व प्रोत्साहन राशि योजना सत्र 2025-26 की अस्थायी वरीयता सूची का पुनः प्रकाशन कर दिया गया है। संबंधित सूचियां आयुक्तालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा, “यदि सूची में शामिल छात्राओं को अपने जनआधार विवरण में सुधार कराना है तो ई-मित्र पर जाकर नाम, पिता या पति का नाम, जन्म, जाति, श्रेणी, विशेष योग्यजन, मोबाइल, अल्पसंख्यक, बैंक खाते जैसे विवरण अपडेट कराकर छात्रवृत्ति आवेदन की प्रोफाइल ऑनलाइन की जा सकती है।