पिंकसिटी में गुलाबी आभा बिखेरता सवाई मानसिंह स्टेडियम आईपीएल के पहले ब्लॉक बस्टर के लिए तैयार है। यह दोनों टीमों के ओपनर्स का भी ब्लॉक बस्टर होगा। क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें एक तरफ राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी तो दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और इशान किशन से भी क्रिकेटप्रेमियों को बहुत उम्मीदें होंगी। दोनों ही टीमों का टॉप ऑर्डर टॉप क्लास है तो दोनों ही टीमें मध्य क्रम में कमजोर हैं। कमिंस के जुड़ने से सनराइजर्स की गेंदबाजी मजबूत हुई है वहीं पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम की बॉलिंग यूनिट भी रंग में नजर आ रही है। मुकाबला रोमांचक होगा। बाउंडरी 73 मीटर है इसलिए बहुत बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद नहीं है लेकिन फिर 200 और 210 के करीब स्कोर रहने की संभावना है। यहां बाद में बैटिंग वाली टीम ने 41 और पहले बैटिंग करने वाली टीम 23 मैच ही जीत सकी है। 2 मिनट के लिए बंद हो जाएंगी लाइट आईपीएल के लिए स्टेडियम में इस बार पुरानी फ्लडलाइट को हटाकर नई एलईडी लाइट लगाई गई हैं। लेकिन खास बात यह है कि मैच में ईनिंग ब्रेक के दौरान 2-3 मिनट के लिए लाइटें बंद हो जाएंगी। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक विशेष लाइट शो की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि नई लगाई गईं एलईडी लाइट बंद होने के बाद तुरंत जल जाती हैं। पहले लगी फ्लडलाइट में ऐसा नहीं था। उसे शुरू करने में करीब आधे घंटे से ज्यादा लग जाता था।’