बालोतरा में 18 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव जी और सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली जाएगी। यह महोत्सव सायं 3 बजे से शुरू होगा। रथयात्रा इस्कॉन बालोतरा केंद्र गांधीपुरा से शुरू होगी। यह 2 नम्बर स्कूल, कचहरी रोड, हरि स्वीट, नयापुरा, हनुमंत भवन, वन्दे भारत, मनमोहन स्वीट, रेलवे स्टेशन, डाकबंगला, समदड़ी रोड, जगदम्बा मंदिर, भगवती स्कूल और जड़ोवाला नीम होते हुए दोबारा इस्कॉन केंद्र पहुंचेगी। समिति ने समस्त नगरवासियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार रथयात्रा में शामिल होकर हरिनाम संकीर्तन और भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।