सादुलपुर | गांव बेवड़ के इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में वार्षिकोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शेर सिंह जांगिड़ ने बताया कि रविवार को रात 9.15 बजे जागरण होगा, जिसमें स्थानीय व अतिथि कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। सोमवार को सुबह 10.15 बजे हवन होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।